बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल को पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार किया घोषित
शिमला। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम कुमार धूमल का नाम घोषित कर दिया है। इसका ऐलान आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। लंबे समय से चले आ रहे संशय को आज अमित शाह ने समाप्त कर दिया। पहले ये कहा जा रहा था कि भाजपा बिना सीएम फेस के चुनाव में उतरेगी।

आपको बता दें कि 29 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में अरुण जेटली ने पार्टी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार के बारे में कहा था कि हमारे किसी बहुत अनुभवी नेता को ही चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी कि सीएम उम्मीदवार का नाम चुनाव से पहले घोषित किया जाए या फिर चुनावों के बाद इसे तय किया जाए।
प्रदेश में भाजपा के अंदर सीएम पद के प्रत्याशी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा खेमे से ऐसी मांग की जा रही थी कि उन्हें सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया जाए। भाजपा ने सभी विवादों को नकारते हुए प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी चुना। प्रेम कुमार धूमल हिमचाल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications