शिलाई विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बलदेव सिंह तोमर हारे
शिमला। शिलाई से कांग्रसे के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के बलदेव सिंह को 4125 मतों के अंतर से हराया। बलदेव सिंह तोमर के पास कोई लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव नहीं रहा है। 47 वर्षीय तोमर का एक बेटा व एक बेटी है। उन्होंने 2012 में पहली बार चुनाव लड़ा व जीता। तोमर बताते हैं कि शिलाई में 55 सालों से एक ही परिवार का राज रहा है। लेकिन फिर भी शिलाई पिछड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनता ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में शिलाई से भेदभाव बरता गया। विधायक निधि को संपर्क सड़कों, रास्तों, हैंडपंप, कच्चा रास्ता, सामुदायिक भवन, महिला मंडल भवन, पानी की स्कीमों की मरम्मत, ट्यूब बेल, पंचायत भवनों के लिए आवंटित किया है। इसमें से कुछ कार्य पूरे हो गए हैं व कुछ निर्माणाधीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications