क्या कांग्रेस की सरकार में बदला जाएगा हिमाचल की अटल टनल का नाम, सीएम सुक्खू ने दिया जवाब
इस वक्त हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के अलावा अटल टनल को लेकर बड़ी खबर चल रही है। कयास लगाए जा रहे थे कि क्या अटल टनल का नाम कांग्रेस सरकार की तरफ से बदल दिया जाएगा। इसको लेकर सीएम का बड़ा बयान आया है।

अटल टनल के नाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा था कि क्या प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद टनल का नाम बदल दिया जाएगा। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से टनल का नाम नहीं बदला जाएगा। क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं। लेकिन भाजपा को शिलान्यास करने वालों की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए था। हम सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करते हैं, लेकिन पट्टिका को पुरस्थापित करेंगे।
पत्रकारों से बात करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि न तो पट्टिका बदली जाएगी और न ही नाम बदला जाएगा। लेकिन अटल टनल का शिलान्यास जो कि रोहतांग टनल के नाम से जानी जाती है। उसका भारतीय जनता पार्टी ने नामकरण किया। उस नाम को हम बदलने वाले नहीं हैं, हम उनका भी सम्मान करते हैं। वे देश के प्रधानमंत्री थे हम उनकी गरिमा रखते हैं। लेकिन भाजपा का नेतृत्व करने वालों को इस टनल का शिलान्यास करने वालों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था। श्रीमती सोनिया गांधी यूपी की चेयरपर्सन थीं। एके एंटोनी जी रक्षा मंत्री थे। डॉक्टर मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे। पर हिमाचल प्रदेश में सरकार भारतीय जनता पार्टी की थी। उस वक्त मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे।
ऐसे में टनल में धूमल का भी नाम है। टनल के लिए 4000 करोड़ रुपए भी दिए गए। हालांकि, उद्घाटन के समय हमारी सरकार न प्रदेश में थी और न ही केंद्र में। इस दौरान भाजपा नेतृत्व की तरफ से शिलान्यास की पट्टिका उतारकर रख दी गई। जो कि नहीं करना चाहिए। ऐसे में जो शिलान्यास की पट्टिका थी उसका हम फिर से नामकरण करेंगे। वहां हम खुद जाएंगे।
Recommended Video
वहीं, कैबिनेट के गठन में हो रही देरी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। निर्वाचित विधायकों से कैबिनेट का गठन होता है, विधायकों में से मुख्यमंत्री का चुनाव होता है। इसलिए, कोई चुनौती नहीं है। जल्द ही नई कैबिनेट का गठन कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी 5 वर्षों बाद हुई है। पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- Parliament Attack 2001: संसद हमले की पूरी कहानी, जब अटल जी बोले- 30 मिनट में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications