बर्फबारी के कारण Atal Tunnel से गुजरने वाले वाहनों की शामत, 400 गाड़ियों का रेस्क्यू, देखिए तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल में कई गाड़ियों के फंसने की रिपोर्ट सामने आई है। 19 हजार से अधिक गाड़ियां सुरंग से गुजरी हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण फंसे करीब 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Atal Tunnel से गुजरने वाले लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी जब भारी बर्फबारी के कारण इलाके में शामत आ गई। ANI की रिपोर्ट में हा गया, हिमाचल प्रदेश में मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी के कारण फंसे लोगों को रोहतांग सुरंग, मनाली के दक्षिण पोर्टल से निकाला गया। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 400 वाहनों को सुरक्षित बचाया गया। दोनों जिलों की पुलिस टीमें फंसे पर्यटकों की मदद कर रही हैं। गत दिनों एक रिपोर्ट के मुताबिक अटल टनल से 19000 से अधिक गाड़ियां गुजरी हैं।
Recommended Video

अटल टनल के बाहर और अंदर सैकड़ों गाड़ियां
मनाली समेत हिमाचल के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की रिपोर्ट्स के बीच गुरुवार को सड़क पर फिसलन के कारण वाहनों से सफर मुश्किलों भरा हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि एक हजार से अधिक पर्यटक अटल सुरंग के दक्षिण और उत्तर दोनों पोर्टल पर फंस गए। सैकड़ों गाड़ियों की कतारों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

फिसलन के कारण जानलेवा बनी सड़क
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को हजारों सैलानी बर्फबारी के मजे उठाने के लिए अटल टनल से गुजरते हुए यात्रा करने निकले। हालांकि, जैसे ही सड़क की सतह पर बर्फ जमा होने लगी, भयंकर फिसलन के कारण देर शाम तक गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल हो गया।

लोकल ड्राइवर निकले, सुरंग जाम हो गई
कुछ वाहन चालक जिसमें ज्यादातर स्थानीय टैक्सी चालक थे, उन्होंने अटल सुरंग और धुंडी नाले के बीच वाहनों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। हालांकि, सड़क पर फिसलन के कारण सैकड़ों अन्य वाहन फंस गए और सड़क के साथ-साथ सुरंग भी जाम हो गई। हालांकि प्रशासन ने अटल टनल की ओर ट्रैफिक रोका, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, और सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई।

100 गाड़ियों की कतार, टक्कर से बचने की जद्दोजहद
हालात को नियंत्रित करने के लिए लाहौल- स्पीति पुलिस ने लाहौल से मनाली की ओर वाहनों को भेजना शुरू किया। हालांकि, वे सुरंग के दक्षिण पोर्टल पर गाड़ियों की भीड़ कंट्रोल नहीं कर सके। पुलिसकर्मियों को एक-एक करके वाहनों को एक-दूसरे से टकराने से बचाने की कोशिश करते देखा गया। ANI की रिपोर्ट में 100 गाड़ियों के फंसने की खबर सामने आई।

बर्फबारी में ड्राइव करने के लिए गाइड कर रही पुलिस
हिमाचल की बर्फबारी और ट्रैफिक में परेशान के बारे में टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात 8:45 बजे, लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने बताया, लगभग 100 वाहन बर्फबारी और दक्षिण पोर्टल पर यातायात की भीड़ के कारण सुरंग के उत्तरी पोर्टल पर फंसे हुए थे, उन्हें दक्षिण पोर्टल की ओर भेजा गया। एसएचओ केलांग सुरक्षित यातायात की निगरानी कर रहे हैं। पर्यटकों को बर्फबारी में ड्राइव करने के लिए गाइड किया जा रहा है।

400 गाड़ियों का रेस्क्यू
मनाली के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रात नौ बजे तक करीब 250 वाहन सुरंग और धुंधी नाले के बीच फंसे हुए थे। ANI की रिपोर्ट में कहा गया कि 400 गाड़ियों का रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा, मनाली से लगभग 40 चार पहिया वाहनों को मदद के लिए सुरंग की ओर भेजा गया। मनाली डीएसपी और तहसीलदार मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

बर्फबारी का आनंद उठाने आते हैं लोग
खबर लिखे जाने तक इलाके में लगातार बर्फबारी की सूचना है। अटल सुरंग मनाली का मुख्य पर्यटक आकर्षण बन गया है जिसे देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। 10,000 फीट पर स्थित होने के कारण, यह एक लोकप्रिय स्नो पॉइंट भी बन गया है। इस जगह पर बर्फबारी का आनंद उठाने सैकड़ों लोग आते हैं।

सबसे आधुनिक और सुरक्षित टनल, लेकिन...
सरकार का दावा है कि अटल सुरंग देश की सबसे आधुनिक और सुरक्षित यातायात सुरंग है। मनाली की ओर से सुरंग की ओर जाने वाली सड़क एक इंच की बर्फबारी के बाद सबसे खतरनाक हो जाती है। धुंडी नाले से सुरंग तक लगभग 3 किमी की सड़क चढ़ाई के कारण बहुत चैलेंजिंग हालात होते हैं। कई मोड़ होने के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा होता है।

क्यों चैलेंजिंग हैं अटल टनल और सड़कें
बर्फ की पतली परत में भी वाहन ड्राइव करना काफी मुश्किल होता है। बर्फबारी के मजे लेने वाले पर्यटक अक्सर स्नो-ड्राइविंग से परिचित नहीं होते ऐसे में वाहन नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं और गुरुत्वाकर्षण के कारण किसी भी दिशा में फिसलने लगते हैं। गत दिनों एक साल पुरानी फोटो वायरल हो गई थी। दावा किया गया कि वाहनों की पांच किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लगी है। सुरंग और सड़क प्रबंधन ने तत्काल इसका खंडन किया था।












Click it and Unblock the Notifications