सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने वाले गैंग के गुर्गे को किया गिरफ्तार

शिमला। पंजाबी अभिनेता और गायक परमीश वर्मा पर गोली चलाने के मामले में वांछित गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के एक सहयोगी को पंजाब पुलिस ने हिमाचल से बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बद्दी का ही रहने वाला है, जिसे मोहाली से आई पुलिस टीम ने रविवार तड़के चार बजे दबोच लिया। पंजाब पुलिस की एक टीम ने खुफिया सूचना मिलने के बाद परमीश वर्मा के हमलावर को बद्दी के गुल्लरवाला में छापा मारकर गिरफ्तार किया।

arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

हरविन्दर सिंह के तार परमीश वर्मा पर गोली चलाने की फेसबुक पर जिम्मेवारी लेने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह से जुड़े हुए हैं। आरोपी पिछले दिनों हमला करने के बाद अचानक गायब हो गया था। मामला संवेदनशील था जिसके चलते ऑपरेशन से पहले बद्दी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। पंजाब पुलिस ने गुपचुप इस आप्रेशन को अंजाम दिया। हरविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के बाद ही पंजाब पुलिस ने बद्दी पुलिस को जानकारी दी और उसे साथ ले गई। पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर शुक्रवार देर रात मोहाली के सेक्टर-91 में गोली चलाई गई थी, जिसमें परमीश वर्मा की जान तो बच गई थी, लेकिन उन्हें घायल हालात में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने अपने फेसबुक अकांउट पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परमीश को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी।

arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

बताया जा रहा है कि दिलप्रीत सिंह अभी तक फरार है, जिसकी जांच में जुटी पंजाब पुलिस हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक पहुंची। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि हरविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी दिलप्रीत गैंग का मेंबर है और परमीश पर हमले के दिन भी यह हमले में शामिल था। एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि हरविन्दर सिंह ने बद्दी के गुल्लरवाला से परमीश वर्मा गोली कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मोहाली ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+