छुट्टी पर आए सेना के जवान ने मंदिर ले जाने के बहाने नाबालिग से किया रेप

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में घर छुट्टी बिताने आये सेना के जवान कुछ ऐसा कर बैठा कि उसे हवालात की सैर करनी पड़ी। जवान पर नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा है। सैनिक अपने घर छुट्टी मनाने आया था उस दौरान पड़ोस की एक लड़की से उसकी मुलाकात हो गई। बाद में यह जवान नाबालिग को एक मंदिर में दर्शन कराने के बहाने ले गया। जवान ने बहाने से होटल में कुछ देर रूकने के लिये कमरा ले लिया। इस दौरान नाबालिग से उसने रेप किया और सारी बात किसी को भी न बताने के लिये डराया धमकाया। उसके बाद आरोपी सैनिक पिड़िता को उसके घर छोड़ गया।

Army personnel raped with minor for pretending to go to temple

नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा और आरोपी युवक दोनों का मेडिकल करवाया लिया है। घटना के बाद पीड़ित को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी युवक को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे रिमांड पर भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+