तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को उड़ाया, मौत की घटना का CCTV

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्र के मेहतपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें दूध बेचकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

An old man hit to death by a car in Himachal Pradesh

जानकारी के अनुसार पंजाब के नंगल का 58 वर्षीय रमेश चंद साइकिल पर मैहतपुर में दूध बेचने गया था। रमेश चंद सुबह रोजाना की तरह साइकिल पर दूध लेकर मैहतपुर पहुंचा था और दूध बेचकर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी रमेश चंद सड़क पार कर रहा था कि दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से रमेश चंद करीब 50 मीटर घसीटता चला गया और हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलावस्था में रमेश को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, यह सड़क हादसा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+