कंगना के पड़ोसी कर रहे हैं उनका बेसब्री से इंतजार, दिवाली में आने का किया है वादा

दीपावली पर कंगना का यहां आना लोगों के लिए उत्साह बढ़ाने का काम कर रहा है और कंगना के पड़ोसी तो उनका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

शिमला। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सियल गर्ल कंगना रनौत अब हिमाचल प्रदेश के मनाली की वादियों में बसेंगी। कंगना रनौत के मनाली में बन रहे बंगले का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी दीपावली को उनका ये बंगला उस समय गुलजार होगा, जब खुद कंगना यहां आकर दीपों की जगमगाहट करेंगी। कंगना दीपावली मनाने यहां आ रही हैं। ये खबर सुनकर मनालीवासी खासे उत्साहित हैं। हालांकि पर्यटन की दृष्टि से मनाली ने अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना ली है लेकिन कंगना का नाम जुड़ने से मनाली की लोकप्रियता को बल मिला है। इन दिनों कंगना सुर्खियों में हैं, जिसके चलते अब उनके बंगले को लेकर भी चर्चा हो रही है। कंगना का ये बंगला उनकी पिता का भी इच्छा रही है और दीपावली पर कंगना का यहां आना लोगों के लिए उत्साह बढ़ाने का काम कर रहा है। मनालीवासियों को कंगना के यहां आने से अपनी ये दीपावली खास लग रही है और कंगना के पड़ोसी तो उनका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

पड़ोसी गिन रहे हैं दिन

पड़ोसी गिन रहे हैं दिन

मनाली के पास सिमसा गांव में बन रहे कंगना के बंगले का काम अंतिम चरण में है और कामगार रात-दिन इसे दीपावली की रोशनी में चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कंगना के आशियाने का काम मनाली के जाने-माने ठेकेदार ही कर रहे हैं लेकिन डिजाइनर से लेकर इंजीनियर और कामगार मुंबई से ही संबंध रखते हैं। आशियाने की छत का सामान विदेश से लाया गया है जो हट के दिख रहा है और अलग पहचान भी दे रहा है।

मुंबई छोड़ आएंगी मनाली

मुंबई छोड़ आएंगी मनाली

सिमसा के ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि अब कंगना उनकी पड़ोसी बन गई हैं। प्रदेश की इस बेटी ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है, उसमें अब सिमसा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने बताया कि कंगना के दीपावली में मनाली आने की सूचना उन्हें भी मिली है। कंगना के आशियाने में काम कर रहे कामगार मर्तबा ने बताया कि वो भी मुंबई से ही हैं। उन्होंने बताया कि कंगना दीपावली के आसपास मनाली आ रही हैं।

दीपावली को जगमगाएगा कंगना का नया घर

दीपावली को जगमगाएगा कंगना का नया घर

कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने बताया कि कंगना ने इंगलैंड छोड़कर मनाली में बंगला बनाने का फैसला किया है। मनाली से उन्हें बहुत लगाव है। कंगना के बंगले की देखभाल करने वाले और काम करवाने वाले ठेकेदार प्रताप ने बताया कि उनका आशियाना लगभग तैयार है। उन्होंने बताया कि दीपावली तक हालांकि आशियाने का कुछ काम शेष रह जाएगा लेकिन कोशिश है कि उत्सव में इसे पूर्ण रूप दिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+