हिमाचल: JOA पेपर लीक मामले में छह की गिरफ्तारी पर आप ने उठाया सवाल, कहा- जयराम सरकार संवेदनहीन

शिमला, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक करवा कर प्रदेश सरकार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है पार्टी ने कहा कि सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा देने से पहले ही पेपर लीक हो गया। यह सब सरकार की लापरवाही और नेताओं की मिलीभगत से हुआ है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए,जयराम सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सरकार युवाओं के प्रति संवेदनहींन है, जहां आए दिन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा होने से पूर्व हर बार पेपर लीक होता है लेकिन पेपर लीक होने पर सरकार उसे रद्द नहीं करती बल्कि सिर्फ चंद लोगों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति करती है।

AAP questions Jairam govt on JOA paper leak

उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक करने वालों ने प्रश्नपत्र के मोबाइल से फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए । इस मामले में निजी स्कूल के एक शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के एक सचिव का कहना है कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने पूछा कि पेपर रद्द क्यों नहीं होगा क्या इसमें अधिकारी भी शामिल है।

उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व आजतक जितने भी पेपर लीक हुए उसमें जरूर कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है जिसके पीछे सरकार का कोई बड़ा हाथ है। लेकिन सरकार के अधिकारी उसे पकड़ने के बजाय सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारी की गिरफ़्तारी कर पर्दा डालने के लिए की जाती है। लेकिन बड़े नेक्सस का भंडाफोड़ नहीं कर पा रहे हैं।

गौरव शर्मा ने बताया कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की सात अप्रैल को होने वाली यूजी की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र चार अप्रैल को लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एक डिग्री कॉलेज और तीन संस्कृत कॉलेजों में पेपर लीक हुए थे। इसकी भी जांच नहीं हुई। लेकिन सरकार ने इसकी आड़ में बैकडोर एंट्री से अपने चहेतों को फायदा पहुंचा है जिसकी भी जांच होनी चाहिए।

गौरव शर्मा ने कहा कि इससे पहले मार्च माह में हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी जिसका 5 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सप्प चैट वायरल हुई थी और इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था वायरल वीडियो मे दो युवक चर्चा कर रहे थे कि कोई व्यक्ति आठ से 10 लाख रुपये की मांग लिखित परीक्षा के लिए कर रहा है। लेकिन इसे भी रद्द नहीं किया गया है।इससे पहले 2020 में कंडक्टर भर्ती की परीक्षा हुई उसका भी पेपर लीक हुआ लेकिन सिर्फ एक को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की गई। लेकिन परीक्षा न तो रद्द हुई और न ही कोई बड़ा गिरोह पकड़ा गया।

गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार की नियत पर आम आदमी पार्टी और प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को शक होता है कि आखिर परीक्षा से पहले पेपर कैसे लीक होता है। इस मामले को प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीरता से ले अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं को लामबंद कर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। गौरव शर्मा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के भीतर हुई बैकडोर एंट्रियों और भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+