पंजाब, गोवा के बाद अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि वो हिमाचल विधानसभा की सभी 68 विधानसभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शिमला। आम आदमी पार्टी ने आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि वो हिमाचल विधानसभा की सभी 68 विधानसभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी इसके लिए सांगठनिक तैयारियों में जुटी है। बता दें कि दिल्ली, पंजाब और गोवा के बाद हिमाचल चौथा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

arvind kejariwal

आम आदमी पार्टी के भावी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की चुनाव की रूपरेखा किस तरह से आगे बढ़ेगी इसको लेकर सात सदस्यीय कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी केंद्रीय नेतृत्व को हिमाचल की रिपोर्ट जल्द देगी। अगले सप्ताह तक हिमाचल पर केंद्र अंतिम फैसला ले लेगा। उन्होंने कहा कि आप सीमित साधनों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के कई राज्यो में अपना जनाधार बढ़ा रही है। हिमाचल में भी हमारा जनाधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो परिवारों को लेकर सत्ता का खेल चल रहा है और दोनों ही दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं और उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प मुहैया कराएगी ताकि दो परिवारों के गठबंधन से मुक्ति मिले।

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लडने का किया ऐलान

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा का एक प्रकोष्ठ बनकर रह गई है। केजरीवाल, ममता बनर्जी पर तो सीबीआई जांच होती है लेकिन माल्या एवं शिवराज चौहान, रमन सिंह आईपीएल जैसे मुद्दों पर जांच थम जाती है। सीबीआई में 31 साल बोफोर्स की जांच होती है, उसमें घोटाले से ज्यादा पैसा खर्च होता है। उन्होंने कहा कि सरकार आंतकवाद के मुद्दे पर सरकार कुछ नहीं कर पा रही हैं। सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए 40 हजार सुरक्षा बल तैनात किया, ड्रोन नजर रख रहे हैं बावजूद इसके अमरनाथ यात्रा की बस पर हमला होता है। जो बस पंजीकृत ही नहीं थी उसे कैसे जाने दिया गया। ये सारे सवाल है जो है जिनपर प्रधानमंत्री मोदी मन की बात नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+