जल संकट से जूझ रहे शिमला में पानी के टैंकर ने महिला को कुचला, मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक पानी के टैंकर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के वक्त टैंकर में पुलिस का जवान भी बैठा था। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त टैंकर पानी सप्लाई करने के लिए जा रहा था।

a woman died after being allegedly hit by a water tanker at Shimla

जानकारी के अनुसार, घटना मॉल रोड की है। पानी की समस्या के चलते एक टैंकर शनिवार को मॉल रोड पर टैंकर पानी सप्लाई करने जा रहा था। तभी अचानक से टैंकर के ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ा जिसकी वजह से टैंकर अनियंत्रित हो गया और महिला इसकी चपेट में आ गई। मृतक महिला की पहचान ऊमा कपरेट (65) निवासी कोटखाई शिमला के रूप में हुई है।

मृतक महिला वर्तमान में छोटा शिमला में किराए के मकान में रह रही थी। घायल महिला को आईजीएमसी ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई महिला के साथ एक छोटी लड़की भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+