बातचीत बंद करने पर युवती को सिरफिरे आशिक ने मार डाला, सहेली को भी कर दिया घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते सोलन जिला के बद्दी में दो युवतियों पर एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े कातिलाना हमला कर दिया जिसमें एक युवती की हत्या कर दी गई है जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। हमले में घायल युवती को इलाज के लिये पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। मामला सोलन जिले के बरोटीवाला क्षेत्र का है। यहां पर दोनों युवतियों पर हमला किया गया है। हमले में एक युवती की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के हिल व्यू अपार्टमेंट में ये दोनों युवतियां रहती थीं। यहां यह हमला हुआ। हलांकि पहले हमलावर की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन पुलिस जांच के दौरान हमलावर को पता चल गया।

दोस्ती तोड़ने की ऐसी सजा!

दोस्ती तोड़ने की ऐसी सजा!

बद्दी बरोटीवाला में मौत का शिकार हुई बडूही निवासी युवती आंचल ठाकुर की मौत से न केवल पारिवारिक सदस्य बल्कि पूरा गांव सदमे में है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि एक होनहार और मेधावी छात्रा का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आंचल का मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही सिरफिरे आशिक ने किया है। हुआ यूं कि आंचल ने अपने प्रेमी से दोस्ती तोड़ दी थी बस उसी वजह से उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इंटर्नशिप के दौरान हुई थी दोस्ती

इंटर्नशिप के दौरान हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, ऊना के रहने वाली लड़की व आरोपी अखिल एक फार्मास्यूटिकल में इंटर्नशिप कर रहे थे तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई। हलांकि बाद में उसने अखिल से अलग होने का फैसला लिया। आंचल की उससे बात भी कम होने लगी। इसी बात से नाराज अखिल गुरुवार सुबह उसके हिल्स व्यू अपार्टमेंट में गया, जहां वह अपनी सहेली के साथ रहती थी। अखिल ने उसको किचन में ले जाकर बार-बार यही पूछना शुरू किया कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है? इसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।

युवती की सहेली पर भी किया हमला

युवती की सहेली पर भी किया हमला

बात जब हद से आगे बढ़ी तो लड़की की सहेली ने आकर बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसके प्रेमी ने उसे भी धक्का दे दिया और वह घायल हो गई। इसी बीच गुस्साए अखिल ने आंचल का कटर से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी सहेली को भी मुंह न खोलने के लिए धमकाया। लेकिन उसने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके आरोपी प्रेमी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सहेली को पीजीआई रेफर की गई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीने में यह 23वां मर्डर का मामला सामने आया है। इस सप्ताह मंडी जिले के जाहू क्षेत्र में एक टैक्सी चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। वहीं, अवैध कब्जे हटाने के लिए कसौली गई टीसीपी की महिला अधिकारी की एक होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+