हिमाचल: खाई में गिरने से बुलेरो के उड़े परखच्चे, अब तक 3 की मौत
छह यायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के शिलाई इलाके में हुये एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह यायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला सिरमौर के शिलाई में टिम्बी बल्हाड़ सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसे में बुलेरो के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि जीप के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गये।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में 9 लोग सवार थे। स्थानीय लोागों की मदद से घटनास्थल पर राहत एव बचाव कार्य जारी है। अब तक मारे गये तीन लागों के शव खाई से निकाले गये हैं और उन्हें शिलाई ले जाया जा रहा है। वहीं कुछ घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हलांकि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर के आसपास टिम्बी से बल्हाड़ मार्ग पर हुआ। दुर्गम इलाका होने की वजह से पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची है। एसपी रोहित मालपानी ने हादसे की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications