हिमाचल: 150 फीट खाई में गिरी टाटा सूमो, पांच की मौत 11 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज कुल्लू के अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

5 dies 11 injured when tata sumo falls in Kullu

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के भुंतर तहसील के अंतर्गत जच्छणी-लाशणी लिंक रोड पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब टाटा सूमो भुंतर-मणिकर्ण मार्ग से लिंक रोड पर जच्छणी की ओर जा रही थी। अचानक से टाटा सूमो का अनियंत्रित हो गई और सड़क से 150 फीट नीचे जा गिरी। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार लोगों को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है।

बता दें कि सूमो में 16 लोग सवार थे। यह सभी लाशणी मेले में शिरकत करने जा रहे थे। हादसे में विशन दास (37), विद्या देवी (40), उतम चंद (63), रिया (1) और टिक्कू (16) की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डीसी युनूस ने कहा कि मृतकों को जिला प्रशासन की ओर से 20-20 हजार जबकि घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+