Himachal Pradesh: स्कूल निर्माण के दौरान हादसा, 3 मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां स्कूल निर्माण के दौरान डंगा गिर गया। इस घटना में तीन मजदूरों के मौत की खबर है। आनन-फानन में प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ये हादसा कैसे हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल सोलन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

himachal pradesh

जानकारी के मुताबिक धर्मपुर के पास सिहरडी गांव के भेड़े का खेच क्षेत्र में एक निजी स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी वहां अचानक डंगा गिर पड़ा। जिसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद जेसीबी से मलबे को हटाकर दो मजदूरों को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। वहीं तीसरा शख्स जिंदा निकाला गया था, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। घटना पर हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान पत्थरों की दीवार लगाई जा रही थी। तभी डंगा गिरने से वहां पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग वहां पहुंचे और उनकी मदद करने लगे। डंगा गिरने से मजदूरों के ऊपर काफी ज्यादा मलबा आ गया था, ऐसे में उनको बचाया नहीं जा सका। वहीं पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या के प्रयास और लापरवाही बरतने पर धारा 304 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतकों की पहचान खेम बहादुर (24), मन बहादुर (34) और मोहिंद्र के रूप में हुई है।

मिजोरम में 11 मजदूरों की मौत
वहीं दो दिन पहले मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढह गई थी। जिसमें कई मजदूर फंसे थे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, बीएसएफ, एनडीआरएफ, असम राइफल ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दो दिन चले इस ऑपरेशन में 11 शवों को बरामद किया गया, जबकि कुछ मजदूर घायल हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक पहाड़ी को काफी गहराई तक मोड़ा गया था, ऐसे में वो ढह गई। मलबे में बड़े-बड़े पत्थर थे, जिस वजह से ज्यादा मजदूरों की जान गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+