झारखंड के हजारीबाग में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, 3 घायल
झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक कार कुएं में गिर गई है। इस कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
हजारीबाग के एसपी मनोजर रतन सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर 1.30 बजे हुआ था, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा रोमी गांव के करीब हुआ है जोकि हजारीबाग के पद्मा ब्लॉक में आता है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 3 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications