UP News: बोरवेल में गिरा मेमना, बचाने के लिए पांच जेसीबी लगाई गईं, रस्सी के जरिए खिलाया जा रहा चारा- Video
UP News: हाथरस जनपद में एक बकरी का बच्चा (मेमना) बोरवेल में गिर गया। बोरवेल में बकरी के बच्चे के गिरे होने की सूचना मिलने के बाद 4 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है। में मैं को निकालने के लिए चार जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाई गई हैं।
उसकी जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे उसे हरा चारा भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेमन 11 दिन से बोरवेल में ही फंसा है। पशुपालक का कहना है कि इसके बारे में उसने पुलिस को सूचना दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पशुपालक द्वारा रस्सी से बांधकर बोरवेल में चारा डाला गया तो मेमना चारा खाने के साथ ही चिल्लाता रहा उसके बाद वह पुनः पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि बोरवेल में मेमना जिंदा है। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 5 दिसंबर से प्रशासनिक टीम गांव में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है।
पहले रस्सी के सहारे निकालने का हुआ प्रयास
पशुपालक मुकेश द्वारा बताया गया कि वह कलेक्ट्रेट की खाली जमीन पर अपने बकरियों को चराने गया था इसी दौरान बकरी का बच्चा खुले हुए बोरवेल में गिर गया। उसने बताया कि वह बकरी के बच्चे को रस्सी के सहारे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन बाहर निकलने में उसे सफलता नहीं मिल पाई।
अधिकारियों की टीम पहुंची उसके बाद भी रस्सी के सहारे निकालने का प्रयास किया गया फिर भी सफलता नहीं मिली उसके बाद जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर खुदाई प्रारंभ की गई। बोरवेल के चारों तरफ करीब 15 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मेमने को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।
देखें Video-
फिलहाल बोरवेल में फंसे मेमने को निकालने के लिए चलाए जा रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो रही है। अब ग्रामीणों में यह चर्चा हो रही है कि क्या रेस्क्यू ऑपरेशन टीम बकरे के बच्चे को जिंदा निकाल सकती है या नहीं। वहीं उसकी रक्षा के लिए लोग प्रार्थना भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications