UP News: आधी रात में छात्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कुछ ऐसा, पहुंची पुलिस, मामला जानकर परिजन भी रह गए हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में एक छात्रा को इंस्टाग्राम पर झूठा सुसाइड नोट पोस्ट करना महंगा पड़ गया। मामले की जानकारी होने के बाद सोशल मीडिया सेल द्वारा स्थानीय पुलिस को उसके घर भेज दिया गया। पुलिस उसके घर पहुंची तब परिजनों को जानकारी हुई।
हालांकि पुलिस छात्र और उसकी मां को थाने पर लेकर आई और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड को डराने के लिए इस तरीके का मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही उसके बाद उसे छोड़ा गया।

बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा 11वीं में पढ़ती है। छात्र ने शुक्रवार की रात्रि में इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि 'मेरी कमी अब महसूस होगी तुमको, आई हेट यू कपिल तुमसे यह उम्मीद नहीं थी। गुड बाय फ्रेंड्स आज की रात मेरी जिंदगी की आखिरी रात होगी।'
इसके अलावा छात्र ने यह भी लिखा कि 'मुझको धोखा मिला है मैं यह सहन नहीं कर पा रही हूं। मैं जिस पर खुद से ज्यादा विश्वास किया उसने मुझे धोखा दे दिया है मैं फांसी लगाने जा रही हूं। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। यह सब मेरे लिए बहुत बड़ी बात है मैं ऐसे जिंदा नहीं रह पाऊंगी। मुझे प्लीज माफ कर देना।'
फिलहाल पुलिस द्वारा छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने क्लास में पढ़ने वाले एक युवक से प्यार करती है। वह युवक काफी समय से उससे बातचीत नहीं कर रहा है। छात्रा उससे कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन वह उसे अनदेखा करता रहा। इसी बात को लेकर वह नाराज थी और अपने बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications