डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का अखिलेश पर निशाना, बोले- अराजकता फैलाने वालों को अनुपयोगी लग रहे योगी

लखनऊ, 21 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीजेपी की 'जन विश्वास यात्रा' को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, "योगीजी उन लोगों को अनुपयोगी लग रहे हैं जो अराजकता फैलाना चाहते हैं, जो लोग सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं, दंगे कराना चाहते हैं, जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं और विकास के विरोधी हैं। साथ ही बहनों का अपमान करने में लगे हैं। ऐसे लोगों को ही योगी अनुपयोगी लग रहे है"

up assembly election 2022 deputy cm dinesh sharma address jan vishwas yatra in hathras

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''हमारे योगी आदित्यनाथ जी उतर प्रदेश के लिए बहुत उपयोगी हैं, क्यूंकि उन्होंने सदैव ग़रीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के हित और अधिकारों के लिए काम किया है। लेकिन, अखिलेश जी के लिए योगी जी अनुपयोगी हैं। क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया, क्योंकि योगी जी ने गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाल दिया।''

दिनेश शर्मा ने कहा- विरोध सांप्रदायिका की राजनीति करते हैं

दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने उद्योग लगाए हैं, जिनमें दो करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। सरकार ने साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। संविदा पर भी तमाम लोगों को नौकरियां दी गई हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है, जबकि विरोधी सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और तहसीलों को 18 से 22 घंटे तक बिजली दी है और शहरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।

अब यूपी और देश बदल रहा है: दिनेश शर्मा

शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने की 70 साल पुरानी समस्या को 70 मिनट में हल कर दिया। तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि अब यूपी और देश बदल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+