हाथरस: पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले, बोले- DM के खिलाफ कार्रवाई के लिए CM से करेंगे बात

हाथरस। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मंगलवार को हाथरस में पीड़िता के घर पहुंचे। अठावले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया, हमने पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इनका एक बेटा बारहवीं पास है उसे क्लास 3 की नौकरी दी जानी चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। अठावले ने कहा कि यूपी सरकार हर संभव कार्रवाई कर रही है, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।

union minister ramdas athawale meets hathras victim family

पीड़ित परिवार ने हाथरस के डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

रामदास अठावले ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया है। है। पीड़ित परिवार ने हाथरस के जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। बता दें, हाथरस के डीएम पर पीड़ित परिवार को धमकाने सहित कई आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार लगातार हाथरस के डीएम पर कार्रवाई की मांग भी कर रहा है। अठावले ने कहा, 'पीड़ित परिवार ने हाथरस के जिलाधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की है। मैं भी इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।' अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 25 लाख रुपया देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को कहा भी है। बता दे

14 सिंतबर को दलित युवती से हुई थी दरिंदगी

हाथरस में 14 सिंतबर को 19 साल की दलित युवती से कथित गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। 15 दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद युवती ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। गैंगरेप का आरोप गांव के ही चार युवकों पर लगा है, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये मामला उस वक्त हाथरस पुलिस और प्रशासन के गले की फांस बन गया, जब पुलिस ने आधी रात में पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन उनकी बेटी को जला दिया, उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए।

सियासत का अड्डा बना पीड़िता का घर

इस घटना के बाद राजनीति गर्म है। पीड़िता का गांव और घर सियासत का अड्डा बना हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पहुंचे। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पीड़िता के घर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+