हाथरस: ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेम्पो को मारी टक्कर, महिला सहित तीन लोगों की मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सवारियों से भरे टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

three killed in road accident in hathras

Recommended Video

    हाथरस: हाईवे पर भीषण हादसा, महिला सहित तीन की मौत

    तीन लोगों की मौके पर ही मौत

    हाथरस जिले के थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के NH-93 स्थित गांव बिसाना के पास बुधवार की देर रात सादाबाद से सवारियों को लेकर हाथरस की तरफ आ रहे टेम्पो को आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो चालक सहित तीन सवारियों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    घायलों में दो की हालत गंभीर

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा से डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+