फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान तो कानपुर से Hathras प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, फिर की ये डिमांड
Hathras News: कुछ दिनों पहले सोशल साइट फेसबुक पर कानपुर की युवती की दोस्ती एक युवक से हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ गया कि युवती ने अपना घर परिवार छोड़ दिया और अपने प्रेमी से मिलने उसके घर हाथरस पहुंच गई।
इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ रहने की डिमांड कर दी। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और हंगामा करने लगी। इस दौरान प्रेमी और उसके घर वालों ने उसे समझाया। लेकिन, वह कुछ समझने के लिए तैयार नहीं थी।

प्रेमिका द्वारा घर के बाहर हंगाम करने से प्रेमी के परिजन परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। ये मामला हाथरस जिले कोतवाली हाथरस गेट के एक इलाके का है। खबर के मुताबिक, युवक मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण कर रहा है। कुछ समय पूर्व युवक की दोस्ती फेसबुक के जरिए से कानपुर में रहने वाली युवती से हो गई।
दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और घंटों दोनों की बात फोन पर होने लगी। प्यार में अंधी हुई युवती शुक्रवार को अपने घर वालों को बिना कुछ बताए कानपुर से हाथरस पहुंच गई। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंच गई। अचानक घर आई प्रेमिका को देखकर प्रेमी के होश उड़ गए।
इसके बाद प्रेमी और उसके घरवालों ने युवती को वापस अपने घर जाने की सलाह दी। लेकिन, युवती ने वापस अपने घर जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। युवती ने देखते ही देखते प्रेमी के घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया।
खबर के मुताबिक, प्रेमी के घरवालों ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद प्रेमी के परिजनों ने हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ युवती को समझाने की कोशिश की। साथ ही, उसके घर वालों को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications