कौन हैं हाथरस DM आशीष कुमार, जिनके ज्वाइन करने के 6 दिन बाद ही बेमौत मारे गए 121 लोग
Hathras DM Ashish Kumar: इसे आईएएस आशीष कुमार की खराब किस्मत कहें या घोर लापरवाही? वजह कुछ भी हो, मगर हाथरस डीएम पद पर आशीष कुमार के ज्वाइन करने के 6 दिन बाद उनके जिले में 121 लोग बेमौत मारे गए।
2 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिंकदरा इलाके के गांव फुलरई में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ हादसे की जांच रिपोर्ट SIT ने शासन को सौंप दी है।

एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में हाथरस सत्संग भगदड़ केस में 100 लोगों के साथ ही जिला कलेक्टर आशीष कुमार व एएसपी के भी बयान दर्ज किए हैं। बतौर डीएम आशीष कुमार की हाथरस में पहली पोस्टिंग है।
हाथरस भगदड़ पर डीएम ने क्या कहा?
हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत के बाद आयोजन की अनुमति पर सवाल उठे थे। इस पर मीडिया से बातचीत में डीएम आशीष कुमार ने कहा था कि एसडीएम से आयोजन की अनुमति ली गई थी। यह पूरी तरह से निजी आयोजन था।
आईएएस आशीष कुमार का जीवन परिचय
- 12 मार्च 1989 को जन्मे आईएएस आशीष कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं।
- अपने होम कैडर में 2015 बैच के आईएएस है। AIR-9 हासिल की थी।
- आशीष कुमार ने कानपुर से बीटेक तक की पढ़ाई कर रखी है।
- हाथरथ में जिला कलेक्टर पद पर आशीष कुमार ने 25 जून 2024 को ज्वाइन किया था।
- इससे पहले सहारनपुर, गोरखपुर, प्रयागराज व गोंडा में सेवाएं दीं।
आईएएस आशीष कुमार का सर्विस रिकॉर्ड (IAS Ashish Kumar Service Record)
1 एलबीएसएनएए मसूरी में प्रशिक्षणाधीन 03/05/2016
2 असिस्टेंट मजिस्ट्रेट/असिस्टेंट कलेक्टर गोंडा में 04/05/2016 से 29/09/2017 तक
3 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बागपत में 30/09/2017 से 12/02/2019 तक
4 मुख्य विकास अधिकारी गोंडा में 12/02/2019 से 01/01/2020 तक
5 अपर आयुक्त आगरा में 01/01/2020 से 25/01/2020 तक
6 मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज में 25/01/2020 से 11/02/2021 तक
7 उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर में 11/02/2021 से 02/03/2021 तक
8 उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण + नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर में 11/02/2021 से 16/04/2021 तक
9 उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर में 11/02/2021 से 25/07/2021 तक
10 उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण सहारनपुर में 25/07/2021 से 25/06/2024 तक
11 डीएम एवं कलेक्टर हाथरस में 25/06/2024 से












Click it and Unblock the Notifications