Hathras stampede: पता चल गया कहां है हाथरस कांड का मुख्य आरोपी मुधकर, 'भोले बाबा' के वकील ने बता दी सच्चाई

Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मंगलवार को दोपहर एक सत्संग में भगदड़ के दौरान 121 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस मामले में सत्संग के आयोजन कर्ता देव प्रकाश मधुकर के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसे काफी समय से तलाश कर रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं पुलिस द्वारा उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है, बावजूद इसके पुलिस को अभी उसका पता नहीं मिल पाया है।

hathras-stampede-pata-chal-gaya-kahan-hai-madhukar-bhole-babas-lawyer-told-the-truth

इधर शुक्रवार को नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के वकील एपी सिंह द्वारा मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर के बारे में जानकारी दी गई। अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि इस घटना में मुकदमा की कॉपी उन्हें प्राप्त हो चुकी है।

मुकदमा में देवप्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वकील एपी सिंह द्वारा यह भी दावा किया गया कि जल्द ही देव प्रकाश मधुकर पुलिस टीम और जांच टीम के सामने आएंगे। उन्होंने इस मामले को लेकर न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बयान भी दिया है।

मधुकर के घर के लोगों की भी हुई है मौत
वकील एपी सिंह द्वारा बताया गया कि सत्संग का आयोजन देवप्रकाश मधुकर द्वारा किया गया था। इस मामले की बाकायदा अनुमति ली गई थी लेकिन सत्संग स्थल पर उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंच गई ऐसे में किसी को इस बात का पहले से अंदाजा नहीं था।

वकील द्वारा यह भी कहा गया कि देव प्रकाश मधुकर के घर वाले भी कार्यक्रम में मौजूद थे। ऐसे में देव प्रकाश मधुकर के परिवार के सदस्य की भी इस हादसे में मौत हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि मधुकर दिल का मरीज है।

ऐसे में वह अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। वकील डॉक्टर एपी सिंह ने यह भी कहा कि जैसे ही मधुकर की हालत में सुधार होगा हम उसे पुलिस और एसआईटी के सामने पेश कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मधुकर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

देखें Video-

कई जगह पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी
इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश में पुलिस टीम घटना के बाद से ही लगी हुई है। शुक्रवार शाम तक देवप्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। हालांकि दावा किया जा रहा है कि पुलिस टीम अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर देव प्रकाश मधुकर की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+