हाथरसः अपने अवैध संबंध छुपाने के लिए बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर 8 साल के भाई को मार डाला

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में डेढ़ माह से लापता 8 वर्षीय बच्चे का गेंहू के खेत मे मिले कंकाल की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बच्चे की हत्या में शामिल उसकी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों को छुपाने के चलते बहन ने अपने प्रेमी के साथ 8 वर्षीय भाई की गला दबाकर हत्या कर शव गेंहू के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारी बहन और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।

27 फरवरी को लापता हो गया था

27 फरवरी को लापता हो गया था

जिले में भाई बहन के रिश्ते को तार-तार करते हुए दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों को छुपाने के लिए बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 8 वर्षीय भाई की गला दबाकर हत्या कर शव को गेंहू के खेत फेंक दिया। आपको बता दें कि घटना जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसे गांव की है। बरसे गांव निवासी मुकेश का 8 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ सूखा बीते 27 फरवरी 2020 को अचानक से लापता हो गया।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

जिसकी गुमशुदगी भी थाने पर दर्ज कराई लेकिन मुकेश के लापता बेटे का कुछ भी पता नहीं चला। बीती 9 अप्रैल को गेंहू की कटाई करते समय किसान को खेत में एक बच्चे का कंकाल पड़ा हुआ मिला। मुकेश ने कपड़ों से कंकाल की पहचान अपने लापता बेटे विशाल उर्फ सूखा के रूप में की थाना पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर मामले में अपनी जांच शुरू कर दी। थाना पुलिस ने मामले में जांच करते हुए 14 अप्रैल को मृतक की बहन रीना और राम सिंह पुत्र चंद्रभान निवासी गांव रामपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

पूछताछ के दौरान पता चला की घटना के समय मृतक की बहन रीना आलू बीनने का काम करती थी और प्रेमी राम सिंह ट्रैक्टर चलाता था। तभी दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। रीना के भाई ने रीना और रामसिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घरवालों को पता लगने के डर से रीना और रामसिंह ने विशाल का गला दबा कर हत्या कर और श्यामवीर सिंह के गेहूं के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+