Hathras की दबंग दुल्हन का Video सोशल मीडिया पर वायरल, स्टेज पर बैठकर कुछ यूं की चार राउंड हवाई फायरिंग
शादी समारोह के दौरान हाथरस जिले से दुल्हन द्वारा रिवाल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुल्हन हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रही है।

Hathras News: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कभी-कभी कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सामने आया है। यहां एक दबंग दुल्हन ने हाथ में रिवाल्वर लेकर चार राउंड हवाई फायरिंग की। इस दौरान उसके साथ दूल्हा भी स्टेज पर बैठा हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूल्हा कुछ सहमा-सहमा नजर आ रहा है।
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुल्हन की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो हाथरस जिले के हसायन थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को इस गेस्ट हाउस में यह शादी में दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, दुल्हन के साइड में खड़े एक युवक ने यह रिवाल्वर उसे पकड़ाई। इसके बाद दबंग दुल्हन ने स्टेज पर बैठे-बैठे ही हवा में चार राउंड फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने रिवाल्वर पर स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। इस दौरान उसके साथ दूल्हा भी स्टेज पर बैठा हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूल्हा कुछ सहमा-सहमा सा नजर आ रहा है।
खबर के मुताबिक, दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला शेखा की बताई जा रही है और जो युवक इसे रिवाल्वर दे रहा है, वह भी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वहीं, अब वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इस वीडियो को पत्रकार संजय त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस के नगला शेखा की दुल्हन का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल। यहां के हसायन थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में स्टेज पर बैठी दुल्हन पिस्टल से एक हाथ से लगातार चार फायर करती नज़र आ रही है।' तो वहीं इस मामले में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम का कहना है कि शादी समारोह में दुल्हन की हर्ष फायरिंग किये जाने का मामला संज्ञान में आया है।
वीडियो में उसने रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग की है। वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी। लाइसेंस रद्द करने की संस्तुत भी की जाएगी। आपको बता दें, पिछले कुछ समय से युवाओं में हथियारों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। युवा वर्ग कभी हथियारों के साथ सेल्फी लेते तो कभी रील्स बनाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन अपलोड करते है। जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल भी हो जाते है।












Click it and Unblock the Notifications