Hathras News: हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही थी कार, फटा टायर, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाथरस जनपद में हाईवे पर एटा रोड स्थित गांव टोली पर अचानक एक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित होने के बाद कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही टैंकर से टकरा गई। टैंकर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में फंसे पति-पत्नी सहित एक अन्य महिला को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकालने के बाद उनके पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के सिकंद्रा राऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला तारा सिंह गांव निवासी 50 वर्षीय नरेश चंद्र अपनी पत्नी राजकुमारी (47) और 50 वर्षीय विमलेश देवी के साथ एटा जा रहा था।
बताया जा रहा है कि नरेश चंद्र कर चलते हुए एटा रोड स्थित हाईवे से जा रहा था वह गांव टोली के पास पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान कार का टायर फट गया। टायर फटने के चलते कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद कार डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे की दूसरी लेने में चली गई।
इस समय सामने से आ रही एक टैंकर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद वहां काफी संख्या में लोग जुटने लगे।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और वहां में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों मृतकों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications