Hathras News: मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर में 4 लोगों की गई जान, 10 लोग हुए घायल
hathras accident news: हाथरस जिले में सगाई कार्यक्रम से जब सभी लोग वापस बांधनू लौट रहे थे। तो उनकी मैक्स गाड़ी का रुहेरी के निकट ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए।

Hathras Accident News: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सामने आई है। यहां मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा एनएच 93 पर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांव रुहेरी के निकट हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 21 फरवीर को कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू से मैक्स गाड़ी में सवार हो काफी लोग खंदौली सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सगाई समारोह से देर रात जब सभी लोग वापस बांधनू लौट रहे थे। तो उनकी मैक्स गाड़ी का रुहेरी के निकट ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार नक्से लाल, रिंकू, मिश्री लाल और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, शिवओम, जतिन, सुरेश, मैक्स चालक सुभाष, दिनेश, प्रेम सिंह, गोपाल, रवि कुमार, मनोज आदि घायल हो गए। घायल व मृतक सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू के बताए जा रहे हैं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें, यहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Recommended Video

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल और हादसे के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल परिसर में मृतकों व घायलों के परिवार के लोगों की भारी भीड़ लग गई। एसपी हाथरस देवेश कुमार पांडे ने बताया कि यह हादसा रुहेरी के निकट मैक्स और ट्रैक्टर के बीच हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 10 घायल हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications