Hathras: 800 किलोग्राम अष्टधातु का गदा तैयार, MP के खेड़ापति हनुमान मंदिर के बाहर किया जाएगा स्थापित
रमायण काल के बने हनुमान मंदिर के सामने यह अद्भुत गदा स्थापित किया जाएगा। इसका वजन, लम्बाई और चौड़ाई के साथ-साथ इसपर सुनहरे रंग से लिखा 'श्रीराम' लोगों को खूब भा रहा है। साथ ही इस गदा को फूल पत्ती के डिजाइन से सजाया गया है

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 15 कारीगरों ने एक अद्भुत गदा तैयार की है। बताया जा रहा है कि ये गदा लगभग 800 किलोग्राम का है और अष्टधातु से बना है। ये अध्भुत गदा इंदौर में खेड़ापति हनुमान मंदिर के बाहर स्थापित किया जाएगा। इसको बनाने में 2 महीनों की कड़ी मेहनत लगी है और खास बात ये है कि तरह हाथों से बनाया गया है, किसी भी मशीन का प्रयोग नहीं किया गया है।

वजन 800 किलोग्राम, लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 7 फीट
आपको बता दें कि हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित राम दरबार मंदिर के निकट एक प्रतिष्ठान ने इस अद्भुत गदा को तैयार करवाया है। उन्होंने इस गदा को इंदौर के एक व्यापारी की डिमांड पर खेड़ा पति मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए बनवाया है। इसमें कुल 800 किलोग्राम अष्टधातु का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसकी लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 7 फीट है। गदा को प्रतिष्ठान के प्रवीन वर्मा ने करीब 15 कारीगरों से तैयार कराया है।

Recommended Video

गोल्डन कलर से लिखा गया श्रीराम का नाम
आपको बता दें कि गदा की सुंदरता बढ़ाने के लिए गोल्डन कलर से श्रीराम का नाम लिखा गया है। साथ ही इस गदा को फूल पत्ती के डिजाइन से सजाया गया है। इसे स्थानीय लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। गदा तैयार करा रहे प्रवीण वर्मा बताते है कि मध्य प्रदेश के खेड़ा पति हनुमानजी महाराज का मंदिर रामायण काल से है। जहां मंदिर के बाहर यह गदा स्थापित किया जाएगा। खास बात यह है कि गदा किसी मशीन से नहीं बल्कि हाथों से ही तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications