हर्षिता ने जीजा पर लगाया था रेप का आरोप, फेसबुक पर मिली थी जान से मारने की धमकी

नई दिल्लीः हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता को चार गोलियां मारी गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने वालों ने हर्षिता के ड्राइवर और उसके साथियों का गाड़ी से बाहर निकाला और फिर हर्षिता को गोली मार दी। हर्षिता गांव चमराडा से प्रोग्राम खत्म करके निकली थी, उसके बाद उन पर हमला किया गया।

Haryanavi dancer harshita dahiya Killed Near Delhi

हर्षिता को मार दी गोली

हर्षिता को मार दी गोली

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो हमलावरों ने काली रंग की फोर्ड फीगो कार से हर्षिता का पीछा किया। मंगलवार को शाम करीब 4.30 बजे कार को रुकवाया गया और हर्षिता को सिर से नजदीक चार गोलियां मारी गई। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने हर्षिता को मारने से पहले गांव की रैकी की थी। गांव वालों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये लोग हर्षिता की हत्या करना चाहते हैं।

फेसबुक पर मिली थी धमकी

फेसबुक पर मिली थी धमकी

हर्षिता ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया था कि कोई उन्हें कोई पर लगातार धमकी दे रहा है। हर्षिता द्वारा सोशल मीडिया पर जारी कई गई एक तरस्वीर में मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। हर्षिता के मुताबिक ये तनु खरखौदा है जिसने उसे धमकाया था।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या की दो वजहें हो सकती हैं। बताया जाता है कि हर्षिता ने कुछ समय पहले अपने जीजा पर रेप का आरोप लगाया था, वो अभी जेल में बंद है। दूसरा मामला हर्षिता की मां से जुड़ा हो सकता है। डीएसपी क्राइम देशराज का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। अभी हर्षिता का मोबाइल बंद है, ऑन करने के बाद भी पता चलेगा कि हर्षिता को आखिरी फोन किसने किया था और उसे कौन धमकी दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+