'योग्यता के बाद भी उसके पास नौकरी नहीं', संसद के बाहर से हिरासत में ली गई नीलम के परिवार ने क्या-क्या बताया?
Parliament Security Breach: बुधवार को लोकसभा के अंदर सुरक्षा में चूक की घटना संसद पर हमले की बरसी के दिन सामने आई है। लोकसभा के भीतर कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक कूद गए, एक युवक मेज पीट रहा था और दूसरा स्मोक उड़ाते हुए आसन की तरफ दौड़ा।
वहीं दूसरी तरफ संसद परिसर के बाहर एक युवक और एक युवती नारेबाजी करते हुए हिरासत में लिए गए है। चारों लोगों की पहचान हो चुकी है। लड़की का नाम नीलम हैं, जो कि हरियाणा की रहने वाली है। पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस बीच हरियाणा के जिंद से संसद के बाहर से पकड़ी गई आरोपी नीलम के छोटे भाई और मां का बयान सामने आया है।
भाई ने नीलम के बारे में क्या बताया, जानिए?
नीलम के छोटे भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि "हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है। हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है। वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET पासण किया है। भाई ने बताया कि नीलन ने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था।
नीलम की मां का बयान
नीलम की मां ने बताया कि वो बेरोजगारी को लेकर चिंतित थी। मैंने उससे बात की थी लेकिन उसने मुझे दिल्ली के बारे में कभी कुछ नहीं बताया। वह मुझसे कहती थी वह इतनी योग्यता है लेकिन उसके पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मर जाना बेहतर है।
जानिए कौन हैं नीलम? पुलिस को क्या बताया
नीलम हरियाणा के जींद जिले के उचाना के एक गांव की रहने वाली है। नीलम की उम्र 42 साल बताई जा रही है। नीलम फिलहाल हिसार में रहकर पढ़ाई कर रही है। हिसार में रहकर वो हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी है। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद नीलम ने कहा था कि वह बेरोजगार है और देश की आम आदमी है। यह सरकार तानाशाह है। उसे रोजगार नहीं मिल रहा है। उसने आम आदमी होने के नाते यह प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications