यमुनानगर: CMO ने कहा- दवा की कमी नहीं, हमारे पास हैं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 22 हजार गोलियां
यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर जिले में अभी तक मिले कोरोना के तीनों मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, टीम ने उक्त मरीजों के संपर्क में आए लोगों एवं अन्य सभी जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से ज्यादातर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि कुल 225 जमातियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। कुल मिलाकर पूरे जिले से 415 सैंपल लिए गए, जिनमें से 378 लोगों के अंदर संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। यानी वे लोग स्वस्थ हैं। जबकि, शेष लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 22 हजार गोलियां का स्टॉक
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इंतजामात के सवाल पर सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया ने कहा कि, जिले में पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने कहा कि, यहां स्वास्थ्य विभाग के पास हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 22 हजार टेबलेट्स हैं। ये टेबलेट्स स्टॉक कर रखी हुई हैं। अस्पताल में तैनात स्टाफ को ये देनी शुरू भी कर दी है, ताकि वे कोरोना संक्रमण की चपेट में न आएं।'

जरूरत पड़ी तो और दवा मंगवा ली जाएगी
'हालांकि ऐसे में कहा जा रहा है कि, मेडिकल स्टोर पर यह आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब ज्यादातर मेडिकल स्टोर पर यह दवा नहीं मिल रही। मगर, जहां तक हमारा सवाल है तो, जरूरत पड़ी तो और दवा मंगवा ली जाएगी।'

'नाॅर्मल पेशेंट न लें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को'
वहीं, केमिस्ट ड्रग्स एसोसिएशन के प्रधान मंजीत शर्मा और प्रेस सचिव अमित जैन ने कहा कि, उूपर से ही हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन की सप्लाई नहीं आ रही है। हम मलेरिया और अर्थराइटिस पेशेंट को यह दवा देते थे। अब कोरोना के उपचार में भी इसका सहारा लिया जा रहा है। हम लोगेां को सलाह दे रहे हैं कि, नाॅर्मल पेशेंट इसे न लें।












Click it and Unblock the Notifications