Wrestlers' Protest Row: 'मुझे फांसी पर लटका दो'. कोच महावीर प्रसाद बिश्नोई ने क्यों कहा ऐसा?
Wrestlers' Protest Row: कोच महावीर प्रसाद बिश्नोई और हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश पर पीड़ितों को धमकाने और रिश्वत देने का आरोप लगा है।

Wrestlers' Protest Row: देश के स्टार पहलवानों ने इस वक्त डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर जंतर-मंतर पर मोर्चा खोला हुआ है। इन सभी का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक वो यहां से नहीं जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने सारे आरोपों से एक बार फिर से इनकार किया है।
'मेरे कॉल रिकॉर्ड चेक करो...'
तो वहीं कोच महावीर प्रसाद बिश्नोई ने गुरुवार को सबको ये कहकर चौंका दिया कि 'अगर वह दोषी साबित होते हैं तो वह फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि आप सभी लोग मेरे कॉल रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि मैं पिछले दिनों कहां-कहां गया था और किससे बातें की हैं।'
'मुझे फांसी पर लटका दो'
उन्होंने आगे कहा कि 'अगर ये साबित हो जाता है कि मैंने पहलवानों को धमकी भरे कॉल किए हैं और उन्हें रिश्वत की पेशकश की है तो मुझे बिना सोचे ही बेझिझक फांसी पर लटका दिया जाए।'
'कोई भी मुझसे स्पष्टीकरण मांग सकता था'
अपनी बात को आगे बड़ते हुए हुए विश्वोऊ ने कहा कि 'जिस वक्त की बात ये पहलवान कर रहे हैं, उस वक्त मैं हिसार में परिवार संग था, मैं कैसे किसी को धमका सकता हूं। मैं कोई नया सदस्य तो हूं नहीं जिससे बात नहीं की जा सकती थी। मुझ पर आरोप लगाने से पहले से मुझसे बात तो करते, ये सारे पहलवान मुझे बरसों से जानते हैं, इनमें से कोई भी मुझसे स्पष्टीकरण मांग सकता था लेकिन इन्होंने तो घटिया इल्जाम लगा दिया, वो भी सरासर झूठ, मुझे लगता है कि धरना स्थल पर कोई है जो इन सबको गलत जानकारी दे रहा है।'
मैंने पहलवानों के साथ जाने से मना कर दिया था
उन्होंने कहा कि 'मुझे इस मामले में जानबूझकर घसीटा जा रहा है, क्योंकि मैंने पहलवानों के साथ जाने से मना कर दिया था। धरने से बैठने से पहले पूनिया ने मुझे बुलाकर साथ चलने को कहा था कि लेकिन विनम्रता पूर्वक धरने पर जाने से मना कर दिया था और कहा था कि कृपया मुझे तटस्थ रहने दें, मैं जानता हूं इसलिए मेरी छवि को खराब करने की कोशिश हो रही है। अरे आप खुद ही सोचिए जिसने कुश्ती के अपने जुनून के चलते सीआईएसएफ की जॉब छोड़ दी, वो भला इस तरह का काम करेगा।'
पीड़ित पहलवानों को डराया-धमकाया जा रहा
आपको बता दें कि धरना दे रहे पहलवानों ने आरोप लगाया है कि 'पीड़ित पहलवानों को कोच महावीर प्रसाद बिश्नोई और हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव डरा-धमका रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को दोनों ने रिश्वत देने की भी कोशिश की है। मालूम हो कि सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications