'जब सारे मुद्दे सुलझ जाएंगे, तभी खेलेंगे एशियन गेम्स', रेसलर्स प्रोटेस्ट को लेकर साक्षी मलिक ने कही ये बात

महापंचायत के दौरान पहलवान साक्षी मलिक ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब सारे मुद्दे सुलझ जाएंगे, तब हम एशियन गेम्स में खेलेंगे।

wrestlers protest

हरियाणा के सोनीपत में पहलवानों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत के दौरान साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारे मुद्दे सुलझ जाएंगे।

सोनीपत में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से हर दिन कैसे गुजर रहे हैं।

wrestlers protest

बता दें पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मांग कर रही हैं। वहीं, महापंचायत में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि सरकार के साथ जो बातचीत हुई है, उसे हम अपने तक ही रखेंगे। जो हमारे समर्थन में खड़ी है, चाहे वो कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम ये बातचीत रखेंगे। साथ ही खाप पंचायत के बाद ही हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

वहीं, महापंचायत में फैसला लिया गया कि सरकार अगर 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+