Haryana: पहलवान बजरंग पुनिया को धमकी, विदेशी नंबर से आई थी कॉल, शिकायत दर्ज
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवाल बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। कांग्रेस प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली ही कैंडिडेट्स लिस्ट में विनेश फोगाट को जगह दी। ऐसे में बजरंग पुनिया को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच पहलवान पुनिया को एक विदेश नंबर से कॉल कर धमकी दी गई। जिसकी उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामले को लेकर सोनीपत के एसपी रवींद्र सिंह ने कहा कि पुनिया ने विदेश नंबर से कॉल कर धमकी मिलने की शिकायत की है। एसपी रवींद्र सिंह ने कहा, "बजरंग पुनिया ने बहालगढ़ थाने में शिकायत दी है कि उन्हें विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। कानूनी कार्रवाई चल रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है, जांच जारी है।"

पहलवान बजरंग पुनिया को धमकी मिलने के मामले में सीएम नायब सिंह सैनी ने गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी इस मामले में सम्मिलित पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीए ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications