अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे, हरियाणा में AAP ने चला 'तुरुप का इक्का'
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के बड़ौदा में AAP सांसद संजय सिंह ने शनिवार रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने आप उम्मीदवार संदीप मलिक के समर्थन में वोट देने की अपील की। राज्य में हो रहे महिला अपराध को लेकर संजय सिंह ने BJP सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हर रोज हरियाणा में 46 महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं होती हैं।
संजय सिंह ने किसानों, पहलवानों और शिक्षकों को लेकर बीजेपी सरकार पर अटैक करते हुए कहा, BJP सरकार ने किसानों को पीटा, महिला पहलवानों को पीटा, शिक्षकों को पीटा, बेरोजगार युवाओं को पीटा। इस बार चुनाव में आपके पास मौक़ा है, BJP की ज़मानतें ज़ब्त करने का। BJP ने हरियाणा की ऐसी दुर्दशा की है कि हर रोज हरियाणा में 46 महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और अपहरण की घटनाएँ होती हैं।

अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डालेंगे
अग्निवीर स्कीम को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी 74 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, अमित शाह का बेटा जिसे बल्ला पकड़ना नहीं आता, वो BCCI का चेयरमैन बनेगा, लेकिन किसान का बेटा 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा, हमें अग्निवीर की यह व्यवस्था मंजूर नहीं है। नरेंद्र मोदी ने सेना को ठेके पर रखने का काम किया है। हम जीत कर आये तो अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डालने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications