Haryana Chunav News: कांग्रेस को आधी रात के बाद क्यों करनी पड़ी टिकटों की घोषणा, जानिए असल वजह

Haryana Elections 2024 News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की सूची जारी करनी पड़ी। इसके बाद गुरुवार तड़के करीब 2 बजे पांच और नामों की घोषणा की गई और गुरुवार दोपहर तक बाकी नाम सामने आए। यह सब नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुआ।

सूत्रों के मुताबिक इस देरी का बड़ा कारण कांग्रेस में चल रहा आंतरिक कलह था। पार्टी के भीतर के सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर की गई अंतिम समय की आपत्तियों ने पार्टी नेतृत्व को हैरान कर दिया। कहा जा रहा है कि इनमें से अधिकतर उम्मीदवार राजनीतिक तौर पर नए थे।

nallikarjun kharge

हुड्डा ने कई नामों पर आपत्ति जताई। जिसमें एग्जाम वॉरियर श्वेता धुल का नाम भी शामिल था। जिन्हें कलायत से टिकट दिए जाने का प्रस्ताव था। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता धुल की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे थे। जबकि हुड्डा समर्थक और हिसार से सांसद जयप्रकाश अपने बेटे विकास सहारण के लिए टिकट मांग रहे थे। अंततः पार्टी ने सहारण का नाम 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल किया।

कोसली में हुड्डा ने यूथ कांग्रेस नेता राहुल राव को टिकट देने पर आपत्ति जताई। अंत में यह टिकट जगदीश यादव को दिया गया। जो पिछले साल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और पूर्व राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिन में जम्मू और कश्मीर में थे। वे शाम को दिल्ली लौटे और उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के साथ बैठक की। ताकि इस मुद्दे को सुलझाया जा सके। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सहमति न बनने के कारण पार्टी ने बुधवार रात करीब 11:30 बजे 40 नामों की सूची जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+