हरियाणा आ गई WHO टीम, कोरोना वैक्सीन लगाने वाले सेंटर की तारीफ करते हुए कहा- अच्छी व्यवस्था हैं

गुरुग्राम। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम आज हरियाणा के गुरुग्राम जिले आ पहुंची। कोरोना के प्रकोप के बीच इस टीम ने गुरुग्राम में निरीक्षण के लिए टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें यहां आकर अच्छा लगा। सेंटर पर व्यवस्था संतोषजनक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताए गए सभी नियम-कायदों का पालन किया गया है। यह सेंटर अब टीकाकरण अभियान चलाने के लिए तैयार है।'

WHO team inspection a COVID vaccination centre in Gurugram, know what happened then

बता दिया जाए कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से कई सदस्यीय टीम कोरोना को देखते हुए विभिन्न स्थानों के दौरे कर रही हैं। गुरुग्राम से पहले टीम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का दौरा करने पहुंची थी। साथ ही हिसार और फतेहाबाद जिलों के नागरिक अस्पताल का भी दौरा किया। टीम ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं परखी थीं। वहां के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया था।

WHO team inspection a COVID vaccination centre in Gurugram, know what happened then

विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में इसका मुख्यालय बनाय गया। स्थापना के समय डब्ल्यूएचओ के संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। जिसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। बहरहाल, इसके 194 सदस्य देशों में 150 ऑफिस हैं और पूरे संगठन में करीब 7 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+