VIDEO में देखिए कैसे सांड ने बीच सड़क ले ली युवक की जान
रेवाड़ी। आवारा पशुओं की वजह से आए दिन हादसों की खबरें आती हैं। कई बार ये आवारा पशु लोगों की जान तक ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आया है, जहां एक सांड ने स्कूटी सवार युवक की जान ले ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बता दें, इलाके में इससे पहले भी सांड और आवारा पशु लोगों पर हमला कर चुके हैं। आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा।
Recommended Video

युवक को रौंदते हुए निकला सांड
घटना रेवाड़ी के ठठेरा चौक की है, जहां दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक दोनों सांडों ने सड़क पर दौड़ लगा दी। दौड़ते हुए सांड ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सांड का सींग युवके गर्दन के घुस गया। युवक लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को उठाया और अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में की युवक की मौत हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दो सांड बीच सड़क पर लड़ते हुए दौड़ने लगते हैं, दौड़ते हुए सांड सामने से आ रहे स्कूटी सवार को रौंदते हुए निकल जाता है। इस दौरान सांड की सींग युवक के गर्दन में घुस जाती है और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर जाता है। युवक को तड़पता देखकर मौके पर मौजूद लोग उसे उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए निकलते हैं, लेकिन बीच रास्ते में ही वह दम तोड़ देता है।

सांड ने बच्चे पर किया था हमला
बता दें, रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले भी शिक्षा विभाग के दफ्तर के सामने इन आवारा पशुओं ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने बच्चे को बचा लिया था। सांड के हमले से बच्चे जख्मी हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications