Gurugram: चलती हुई कार की छत पर बैठकर पी बीयर..लगाए पुश-अप, वायरल वीडियो देख पुलिस ने कुछ यूं सिखाया सबक
Gurugram News: चलती हुई कार की छत पर बैठकर बीयर पीने और पुश-अप लगाने के दो वीडियो गुरुग्राम से सामने आए है। इन वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

Gurugram News: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग आजकल रील्स बना रहे है। रील्स बनाने के चक्कर में वो कई बार नियम और कानून तक की धज्जियां उड़ते हुए भी देखे जाते है। रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए तेज स्पीड में सड़क पर गाड़ी चलाते हुए स्टंट करते है।
कुछ ऐसा ही मामला गुरुग्राम से सामने आया है, यहां सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शख्स सफेद रंग की मारुति ऑल्टो कार की छत पर बैठकर बीयर पीने, पुश-अप करने के साथ-साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, उसके दोस्त खिड़की से बाहर निकले हुए है।
चलती कार पर पुश-अप लगाने का वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य युवकों की तलाश कर रही है। साथ ही, इस मामले में पुलिस ने कार के मालिक पर 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस घटना के दो वीडियो वायरल हुए है। पहली वीडियो में एक व्यक्ति चलती ऑल्टो कार से बाहर निकलता नजर आता है। इतना ही नहीं वह बाहर निकलकर गाड़ी की छत पर बैठ जाता है। उसके हाथ में शराब की बोतल होती है। वह गाड़ी की छत पर बैठकर शराब पीता है और खूब हुड़दंगई करता है।
देखें वीडियो...
वहीं, 20 सेकेंड के दूसरे वीडियो में शख्स सफेद रंग की चलती कार की छत पर पुश-अप लगाता है। उसके तीन और दोस्त भी नजर आते हैं। उसके तीनों दोस्त चलती गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर हल्ला करते और नाचते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर छत पर बैठा व्यक्ति भी पुश-अप के बाद नाचने-गाने लगता है।
बता दें कि इस सफेद रंग की कार क पीछे से आने वाले एक राहगीर ने एक वीडियो बना लिया और फिर ट्विटर पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की। बता दें कि इस वीडियो को प्रदीप दुबे नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा, "उन्हें न किसी की जान का डर है और न ही गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस का।" साथ ही उसने गाड़ी का नंबर भी शेयर किया है। वहीं, इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार चालक का 6,500 रुपये का चालान कर दिया।
ट्रैफिक DCP वीरेंद्र विज ने कहा कि हमने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है। साथ ही कहा है कि सड़कों पर इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications