हरियाणा: मेवात से शुरू हुई हिंसा सोहना तक पहुंची, कई गाड़ियां जलाई, स्थिति तनावपूर्ण

हरियाणा के मेवात में शुरू हुई हिंसा सोहना तक पहुंच गई, इसके चलते कई गाड़ियां जलाई गई। साथ ही कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव धीरे धीरे आसपास के इलाकों में भी फैल रहा है। सोहना में भी पथराव और गाड़ियों को आग के हवाले किए जाने की सूचना है। बवाल के कारण मेवात इलाके में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

सोमवार दोपहर में मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में पत्थरबाजी की खबर सामने आई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव जारी रहा। मामला इतना बढ़ गया कि कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। नूंह और मेवात में बवाल के बाद हरियाणा के सोहना में भी हिंसा की खबर आई।

vehicles burnt in haryana

मेवात और सोहना में हुए बवाल को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सीएम ने बातचीत और संवाद के जरिए मामला शांत करने की बात कही।

Recommended Video

      हरियाणा: मेवात से शुरू हुई हिंसा सोहना तक पहुंची, कई गाड़ियां जलाई, स्थिति तनावपूर्ण

      नूंह घटना पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं सभी लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

      मेवात जिले में बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी, इस दौरान यात्रा पर पथराव हो गया। बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे। मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की थी। बता दें कि मोनी मानेसर नासिर जुनैद हत्याकांड में वांटेड है। इन दोनों की हत्या के बाद ही मोनू मानेसर चर्चा में आया था।

      हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने रात 8.30 बजे दोनों गुटों की बैठक बुलाई है। इलाके में उपद्रव के चलते धारा 144 लागू है। साथ ही जिले में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+