विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी, हरियाणा सरकार ने बनाई 50 दिनों के कार्यक्रम की योजना
Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हरियाणा में 50 दिनों के कार्यक्रम की योजना बनाई गई है और यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थलों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बाबत खुद जानकारी दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हरियाणा में 50 दिनों के कार्यक्रम की योजना बनाई गई है और यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी।

इस यात्रा में 60-70 एलईडी वाहनों के माध्यम से 6222 पंचायतों व 88 नगर निकायों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 5 हजार से 7 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जो लोग किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए, उन्हें त्वरित लाभ पहुंचाया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम स्थलों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जहां मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications