Video:स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ सरेआम छेड़खानी, कैमरे में कैद हुई करतूत
नई दिल्ली। रायन इंटरनेशल स्कूल में प्रद्युम्न की बेरहमी से हुई हत्या के बाद दूरे देश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल तमाम दावे करते हैं,लेकिन उनके ये दावे उस वक्त खोखले साबित हो जाते हैं, जब स्कूली बच्चों के साथ शर्मसार कर देनी वाली वारदाते सामने आती है। हरियाणा के फतेहाबाद में भी इसी तरह का सामला सामने आया, जहां एक स्कूली छात्रा के साथ सरेआम छेड़खानी की गई। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। आरोपी की ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी
फतेहाबाद में 11वीं में बढ़ने वाली छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। वो एक गली से गुजर रही थी। दोपहर का वक्त था इसलिए रास्ता सुनसान था। छात्रा जैसे ही छोड़ी दूर जाती है सामने से आ रहे एक शख्स जिसने की पगड़ी पहन रखी है वो उसे गंदे तरीके से छूता है। वो छात्रा के शरीर से पीछे के हिस्से को छूकर वहां से फरार हो जाता है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
छात्रा से छेड़छाड़ की ये पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे वो शख्स छात्रा के साथ छेड़खानी करके वहां से भाग लगता है। छात्रा शोर मचाती है और उसका पीछा करने की कोशिश भी करती है, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो जाता है।

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना के बाद से पीड़ित छात्रा काफी डरी हुई है। वहीं परिवार इस कदर सहमा हुआ है कि वह पुलिस का पास जाने भी फिलहाल डर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बाल संरक्षण विभाग ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुंडू ने कहा कि परिवार से बात कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपी के जल्दी से जल्द पकड़े जाने की भी बात कही है। देखिए कैमरे में कैद हुई आरोपी की शर्मनाक हरकत....












Click it and Unblock the Notifications