हरियाणा में अविवाहितों, विधुरों को मिलेगी मासिक पेंशन, लेकिन पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Unmarried Widower pension in haryana: हरियाणा सरकार ने गुरुवार को अविवाहितों और विधुरों को 2,750 रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पहले से ही कम आय वर्ग के 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मासिक सम्मान भत्ता दे रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हरियाणा सरकार अब राज्य के उन अविवाहित लोगों को 2,750 रुपए महीने पेंशन देगी, जिनकी आय कम होगी और उम्र 45 से लेकर 60 वर्ष के बीच होगी। राज्य सरकार की ओर से खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की है।

unmarried widower pension in haryana

ऐसे अविवाहितों को हरियाणा में मिलेगी पेंशन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कहा जो भी अविवाहित महिला और पुरुष हैं, जिनकी उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच में है, वह राज्य सरकार की यह पेंशन पाने के हकदार होंगे। लेकिन, उनकी सालाना आए 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। तभी उन्हें हर महीने सरकार 2,750 रुपए दिया करेगी।

विधुरों की सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए
लेकिन, विधुर के मामले में इन शर्तों में थोड़ा अंतर है। सीएम खट्टर के मुताबिक उन विधुर लोगों को 2,750 रुपए पेंशन मिलेगी, जिनकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच है और सालाना आमदनी 3 लाख रुपए से कम है। सरकार के इन फैसलों से जनता के खजाने पर सालाना 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता के लिए पेंशन- सीएम खट्टर
मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य में करीब 65,000 अविवाहित महिला और पुरुष और 5,687 विधुर संबंधित आयु और आय वर्ग में आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मासिक आय से उन्हें अपनी निजी जरूरतें पूरी करने में सहायता मिलेगी। सीएम ने कहा, 'जिनकी आमदनी बहुत कम है, उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में कुछ सहायता मिलेगी और यही हमने किया है।'

इसे भी पढ़ें- 'हरियाणा में चल रहा है ऑपरेशन रिवर्स लोटस..' 2024 से पहले दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा-Video

उन्होंने कहा कि जैसे ही इन लाभार्थियों की उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी, ये स्वाभाविक रूप से वृद्धावस्था पेंशन पाने के हकदार हो जाएंगे। हरियाणा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के नाम से 2,750 रुपए हर महीने दे रही है। यह सुविधा उन्हें मिलती है, जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपए से अधिक न हो।

हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार जितना भी सामाजिक पेंशन देती है, उसमें वृद्धावस्था पेंशन का हिस्सा 59% से अधिक है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक इसके लाभार्थियों की संख्या 18 लाख 48 हजार 325 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+