हरियाणा में बोले अमित शाह, कहा-'कांग्रेस सत्ता में आई तो पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी'
हरियाणा में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने ओबीसी आरक्षण पर काका कालेकर आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। 1990 में राजीव गांधी ने एक भाषण के दौरान ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ओबीसी से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। अगर वे यहां सत्ता में आए तो यहां भी यही होगा।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में ऐसे किसी भी बदलाव को रोकेगी। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में मुस्लिम आरक्षण की अनुमति नहीं देंगे।
हरियाणा में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा पिछले लंबे समय से मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर मुखर हो रही है। हाल ही में हुए आम चुनावों में यह मुद्दा उनके प्रचार का अहम हिस्सा रहा था। जिसमें उन्होंने 240 लोकसभा सीटें जीती और केंद्र में गठबंधन सरकार बनाई।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हरियाणा में ओबीसी समुदाय के नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री का पद संभाला था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि सैनी की सरकार ने हाल ही में ओबीसी के क्रीमीलेयर के लिए वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी है।
कांग्रेस ने सोमवार को अपना हरियाणा मांगे हिसाब अभियान शुरू किया था। इसके जरिए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे विभिन्न मुद्दों को उठाया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब आपको 10 साल के कुशासन और हरियाणा को विकास से वंचित रखने का हिसाब देना होगा।
हरियाणा में मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ भाजपा अपने रुख पर अड़ी हुई है। बहुमत हासिल करने के भरोसे के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications