गुरुग्राम: पॉलट्री फार्म में घुसकर पतियों के सामने 2 महिलाओं से गैंगरेप
बदमाश कितने बेखौफ थे, इस बाद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन लोगों के सामने ही चिकन भी बनाया और खाया।
गुरुग्राम। हरियाणा के मुरथल में हुए गैंगरेप के मामले में अभी जांच चल ही रही थी कि गुरुग्राम में भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के पटौदी इलाके में स्थित एक पॉलट्री फार्म में घुसे करीब 8-9 बदमाशों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने पॉलट्री फार्म के अंदर मौजूद 8 लोगों को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया और उनसे करीब 50-60 हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने पटौदी पुलिस थाने में 8-9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला शनिवार देर रात का है। पॉलट्री फॉर्म के मालिक प्रीतम सिंह ने बताया कि आधी रात से पहले घुसे बदमाशों ने यहां काम करने वाले 56 वर्षीय कंचम सिंह को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने हथियार दिखाकर कंचम सिंह से बाकी लोगों के दरवाजे खुलवाए। सभी बदमाशों ने अपने मुंह को ढका हुआ था। उन्होंने फार्म में मौजूद लोगों को उनके कमरों में बंधक बनाकर लाठी और डंडों से पीटा। बदमाश कितने बेखौफ थे, इस बाद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन लोगों के सामने ही चिकन भी बनाया और खाया।
गैंगरेप के बाद महिलाओं से जेवर लूटे
इसके बाद बदमाशों ने यहां काम करने वाले दो मजदूरों की पत्नियों के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। दोनों महिलाओं की उम्र 18 साल के आस-पास है। बदमाश महिलाओं से उनके गहने और मजदूरों से करीब 50-60 हजार रुपए की नकदी लूटकर 3 बजे फरार हो गए। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। इससे पूर्व की घटनाओं को भी इसी गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें- पति ने नहाते वक्त पत्नी का बना लिया वीडियो, अब दे रहा है वायरल करने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications