'कर दी ना चिंदी चोरों वाली हरकत'! लग्जरी गाड़ी में चुराए सड़क किनारे लगे पौधे, VIDEO देख तलाश में जुटा प्रशासन
वीआईपी नंबर वाली 'Kia कार्निवाल' में आने के बाद चोर सड़क से गमले उठाकर ले जाते हैं। वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है कि कैसे कोई इतनी महंगी गाड़ी में आकर ऐसी चिंदी हरकत कर सकता है।

गुरुग्राम में 1-3 मार्च तक होने वाली जी-20 देशों के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की मीटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियों को लेकर जहां एक ओर अधिकारी बैठक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इलाके के सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर है। G20 की मीटिंग को लेकर सड़कों के किनारे सुंदर फूल लगाए गए हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग सौंदर्यीकरण में लगे फूलों के गमलों को उठा-उठाकर अपनी वीआईपी गाड़ी में रख रहे हैं। ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फूलों के गमले उठा ले गए चोर
एक मिनट और 7 सेकेंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह दो लोग ब्लैक कलर की Kia में आते हैं और सड़क के किनारे लगे फूलों के गमले उठाकर इस गाड़ी में रखते हैं। ये वीडियो राज वर्मा नाम के पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा भी है। पत्रकार ने वीडियो शेयर कर इस हरकत को चिंदी चोरी बताया है।
वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल वीडियो को कैप्शन देते हुए पत्रकार ने लिखा कि G20 के सौंदर्यीकरण के चिंदी चोर। गुरुग्राम में शंकर चौक पर #Kia कार सवार ने दिनदहाड़े पौधों के गमले उड़ाए। पत्रकार ने इस ट्वीट में गुरुग्राम पुलिस, डीसी गुरुग्राम और साथ में कई आधिकारिक लोगों को टैग किया है। वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

'40 लाख की गाड़ी और...'
वीडियो को तकरीबन 1300 से भी ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। इसके साथ ही 2700 से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट किया है। वीडियो पर गुरुग्राम पुलिस का भी कमेंट आया है। एक यूजर ने कहा कि 40 लाख की गाड़ी और पौधों के लिए इनके पास 40 रुपये भी नहीं हैं। एक ने कहा कि इस चोर को पहचानक इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में ऐसी घटिया हरकत करने वाले शख्स का नाम और पहचान के बारे में पूछा है।

'इतने पौधे गाड़ी के साथ मिलने चाहिए'
एक यूजर ने कहा कि वैसे इतने पौधे तो इस गाड़ी के साथ मिलने ही चाहिए। अगले ने 10 लाख का तो टैक्स दे दिया है। प्रेस्टीज गाड़ी है प्रेस्टीज ही इनकी हाई है। एक ने कहा कि पैसों से गाड़ी तो खरीद सकते हैं लेकिन संस्कार तो टुच्चे ही रह गए। एक और यूजर ने कहा कि कैसे लोग फूलों के साथ पॉट भी चोरी कर सकते हैं। एक ने इस हरकत को चिपडपंती बताया है। और कहा कि ऐसे लोगों पर लानत है।

चोरों के कॉन्फिडेंस की हुई तारीफ
वहीं कई लोगों ने इन चोरों के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा कि अभी तक इनका कोई सुराग तो मिला नहीं शायद। हकीकत तो पता चले। क्या ये खरीद कर ले जा रहे हैं। बहुत इत्मिनान से गमले रख रहे हैं। अगर ये चोरी है तो चोर बधाई के पात्र हैं। क्या कॉन्फिडेंस है। जरूर पद और हैसियत से प्रभावशाली किंतु मानसिक रूप से दरिद्र होंगे। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने कहा कि नया नया पैसा आया ऐसे में गाड़ी तो ले ली लेकिन हरकतें कैसे भूल जाएंगे?
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications