गो तस्करी के आरोपियों का अपहरण, कार में मिला जला हुआ शव, हादसा या हत्या पुलिस कर रही जांच

राजस्थान में दो कथित गो तस्करों का अपहरण का मामला सामने आया। अगले दिन दोनों का शव जली हुई कार में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा है या हत्या।

haryana

गो तस्करी के आरोप में जिन दो लोगों का कथित तौर पर अपहरण हुआ था, उन्हें हरियाणा में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के भरतपुर से दो गो तस्करों को किडनैप किया गया था, जिसके बाद उन्हें हरियाणा में जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस बर्बर घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिन दो लोगों की जिंदा जलाकर हत्या हुई है उनका नाम नासिर और जुनैद है, ये लोग गोपाल गढ़ गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों को बुधवार की रात गौर रक्षक ग्रुप के लोगों ने किडनैप कर लिया था। जिसके बाद गुरुवार को इन लोगों का शव भिवानी के लोहरू में जली हुई कार में मिला।

मृतकों के परिजनों का कहना है कि बजरंग दल के एक्टिविस्ट और गौर रक्षकों ने इनकी हत्या की है। राजस्थान की पुलिस ने इस मामले में अभी तक सिर्फ अपहरण का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी की पहचान मोनू मानेसर के रूप में हुई है जोकि गुरुग्राम का है और बजरंग दल का सदस्य है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान श्रीकांत मरोरा के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी गौरक्षक हैं।

लोहारू डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि हमे गुरुवार की सुबह ही इस बात की जानकारी दी गई कि एक जली हुई बोलेरो में दो लोगों का शव मिला है। हम यहां पर फॉरेंसिक की टीम के साथ पहुंचे और चेसिस नंबर से गाड़ी की पहचान की। हम अभी भी इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि यह एक हादसा है या हत्या। इस मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। भरतपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की है कि भिवानी में जली हुई कार मिली है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में दो कथित गो तस्करों का शव है। इस मामले में भरतपुर में आईपीसी 143, 365, 367, 368 के तहत केस दर्ज किया गया है।

हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों मृतकों का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है या फिर इनके पास से कोई गाय पाई गई है। वहीं मृतकों के परिजनों का कहना है कि नासिर और जुनैद पास के गांव बोलेरो जीप से गए थे, ये लोग घर का कुछ सामान लेने के लिए गए थे। बाद में उनके परिवार को बताया गया कि दोनों का 8-10 लोगों ने अपहरण कर लिया है। दोपहर में परिवार वालों को जानकारी दी गई कि लोहारू में दो लोगों का शव गाड़ी में पाया गया है। नासिर के भाई हामिद ने बताया कि ये लोग गरीब थे, इनका गो तस्करी से कोई लेना-देना नहीं था। नासिर की पत्नी अभी भी बेहोश है, हाल ही में दोनों की शादी हुई थी। मेरे भाई का गो तस्करी से कोई लेना-देना नहीं था।

जुनैद की पत्नी साजिदा ने बताया कि मैं अभी भी यह यकीन नहीं कर पा रही हूं। इन लोगों ने सिर्फ जुनैद को नहीं मारा है बल्कि मुझे और मेरे तीन बच्चों को भी मारा है। वह ईमानदार आदमी था। मुझे बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उसके बाद से ही मुझे चिंता सता रही थी। इन लोगों ने शव का अंतिम संस्कार सम्मान से किए जाने का भी मौका नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+