Tosham Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव में पूर्व CM की पोती श्रुति चौधरी vs पोता अनिरुद्ध चौधरी!

Shruti Choudhary Tosham Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट से 49 वर्षीय श्रुति चौधरी पर दांव लगाया है। तोशाम भाजपा उम्‍मीदवार श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। इनके पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री रहे थे। मां किरण चौधरी हाल ही भाजपा के टिकट पर राज्‍यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।

तोशाम सीट पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की परंपरागत सीट रही है। बीए व एलएलबी की डिग्री प्राप्‍त करने वाली श्रुति चौधरी ने साल 2009 में राजनीति में कदम रखा था। तब ये कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। वर्ष 2014 व 2019 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह से हार गईं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिया तो इन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन कर ली।

Tosham Vidhan sabha Seat

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर 4 सितंबर 2024 की रात को जारी 67 उम्‍मीदवारों की पहली सूची में टिकट मिलने के बाद श्रुति चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका चुनाव लड़ने का काफी अनुभव रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जिताऊ उम्मीदवार तथा मैरिट के आधार पर टिकट दिया है। तोशाम विधानसभा क्षेत्र चौधरी बंसीलाल का गढ़ रहा है तथा उनके परिवार के सदस्यों ने यहां बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए हैं। ऐसे में उन्हें लोगों से पूरा साथ मिलेगा।

श्रुति चौधरी vs अनिरूद्ध चौधरी

कांग्रेस ने तोशाम सीट पर अपना उम्‍मीदवार अभी घोषित नहीं किया है। खबर है कि तोशाम से कांग्रेस अनिरूद्ध चौधरी पर दांव लगा सकती है। हालांकि अभी अनिरूद्ध चौधरी को टिकट नहीं मिली है। अनिरूद्ध चौधरी व श्रुति चौधरी आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। पूर्व में इनके पिता चौ. सुरेंद्र सिंह के सामने उनके ताऊ चौधरी रणबीर सिंह अलग-अलग पार्टियों से आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें रणबीर सिंह महेंद्रा उनके पिता से हारे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+