ठगाें ने 7 लाख लेकर भाई-बहन को क्लर्क की नौकरी के जाली जॉइनिंग लेटर थमाए, KU पहुंचे तो खुली पोल

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में ठगाें ने भाई-बहन को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लर्क व हेड क्लर्क लगवाने के नाम पर 7 लाख रुपए का चूना लगा दिया। भाई-बहन को उन्होंने जाली जॉइनिंग लेटर थमा दिए। जब भाई-बहन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में जॉइनिंग को पहुंचे तो ठगी का खुलासा हुआ। जिसके बाद जठलाना थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गुमथला निवासी दीपचंद ने नागल निवासी सुशील कुमार, यमुनानगर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी आरती संधू, सोनू संधू, जसवंत कॉलोनी चांदपुर निवासी गगन देव भारती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

The thugs took Rs 7 lakhs and handed over fake joining letters for the job of clerk to brothers and sisters

आरोपियों के खिलाफ धारा-420 467, 468,471, 506 व 120बी आईपीसी में केस दर्ज किया गया है। ​केस दर्ज करवाने वाले दीपचंद राणा ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि, नागल निवासी सुशील कुमार से उसकी पुरानी जान-पहचान है। उसी की बदौलत उनमें बच्चों की नौकरी लगवाने को लेकर चर्चा हुई थी। सुशील कुमार ने एक दिन कहा कि, उसकी राजनीतिक लोगों से अच्छी पहचान है। उसने कहा कि, आपके बेटे-बेटी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लर्क और हेडक्लर्क की नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद सुशील कुमार उसे आरती संधू से मिलाने उसके घर पर ले गया। वहीं, सोनू संधू व गगन देव भारती मिले।

शिकायत में बताया गया कि, वहां आरोपियों ने नौकरी लगवाने के लिए कुल 23 लाख रुपए मांगे। 15 लाख बेटे और 8 लाख बेटे की नाैकरी के लिए तय किए। हालांकि तब बात नहीं बनी। उसके बाद जून 2018 में सुशील कुमार ने उसे अपने घर बुलाया। जहां बेटे और बेटी के दस्तावेज एवं 2 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद सुशील ने आश्वासन दिया कि दोनों जल्दी नौकरी लग जाएंगे। फिर सितंबर 2018 में सुशील बेटे को ऑफिस में ले गया। जहां सुशील ने उससे 2 लाख रुपए लेकर आरती संधू को दिए। बेटे को कहा कि, अब तीन-चार माह के अंदर काम हो जाएगा। जनवरी 2019 में फिर कहा कि, काम हो गया है। अब पूरी पेमेंट दे दे। उन्होंने 3 लाख रुपए और दिए। इस तरह 7 लाख रुपए दिए जा चुके थे। आरोपियों ने बेटे और बेटी के नाम जॉइनिंग लेटर थमाए और कहा कि अब करो नौकरी और बाकी पेमेंट भी देना।

नौकरी लेने वाले भाई-बहन बोले कि, अब जाॅइनिंग के बाद पेमेंट करेंगे। जब वे जॉइनिंग करने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंचे, तो वहां पता चला कि उनकी इस तरह की कोई नौकरी नहीं लगी। जिस पर उन्होंने सुशील कुमार और आरती संधू से संपर्क किया, तो वे बोले कि इस नौकरी पर कोर्ट से स्टे लग गई है। जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा, फिर जॉइनिंग करा देंगे। उसके बाद कहा कि, अब दूसरी जगह नौकरी लगवाएंगे। बाद में और रकम मांगने लगे। आखिर में भाई-बहन के पिता ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+